breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सार्वजनिक करने की मांग

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने, जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को जनता के सामने रखने तथा दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून ने सरकार पर तीखा हमला बोला। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि “अंकिता भंडारी केवल उत्तराखंड की बेटी नहीं, बल्कि प्रदेश के हर परिवार की बेटी थी। उसके परिवार को न्याय दिलाना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीबीआई जांच की प्रगति क्या है और जांच में अब तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। सरकार और जांच एजेंसी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जनता को अंधेरे में रखकर न्याय की प्रक्रिया को लंबा नहीं खींचा जा सकता।” डॉ. गोगी ने कहा कि “महानगर कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति और प्रगति सार्वजनिक की जाए। यदि जांच में किसी व्यक्ति, प्रभावशाली व्यक्ति या षड्यंत्र से जुड़े किसी नए तथ्य की जानकारी सामने आई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होनी चाहिए। अंकिता के माता-पिता वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें न्याय मिलने में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महानगर कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।” प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि “अंकिता भंडारी हत्याकांड सिर्फ एक परिवार के न्याय का मामला नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे से जुड़ा गंभीर विषय है। सीबीआई जैसी सर्वोच्च जांच एजेंसी की जांच की प्रगति को लेकर सरकार की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने न आना गंभीर सवाल खड़े करता है। जनता जानना चाहती है कि जांच कहां तक पहुंची और अब तक क्या निष्कर्ष सामने आए हैं।” श्री भंडारी ने कहा कि “हमारी मांग है कि जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए, प्रत्येक आरोपी और संभावित षड्यंत्र में शामिल व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो तथा किसी भी प्रभाव या दबाव के बिना दोषियों को कठोरतम कानूनी सजा दिलाई जाए। अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक कांग्रेस इस मामले को दबने नहीं देगी। सरकार को जवाब देना होगा कि न्याय में देरी क्यों हो रही है और जांच की प्रगति जनता से क्यों छिपाई जा रही है।” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना पूरे उत्तराखंड की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस मामले में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच तथा शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।