breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

डमरू की गूंज, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा : भव्य हुई टपकेश्वर महादेव की यात्रा

देहरादून। राजधानी दून में आज टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सूबे के मुख्य मंत्री भी यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। सहारनपुर रोड़ स्थित शिवाजी धर्मशाला से यात्रा शुरू हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस पावन अवसर पर सरकार के द्वारा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी कई चरणों मे करवाई गई। डमरू की गूंज, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा ने पकेश्वर महादेव की यात्रा को और ज्यादा भव्य बना दिया। यात्रा  में दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं एव आम जन ने भाग लिया। 
भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा आज त्रयोदशी के अवसर पर निकाली गई. शोभायात्रा का शुभारंभ सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से हुआ और यात्रा ने टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विश्राम लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज सहित देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महंत कृष्ण गिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के प्रयास किया गया है। यात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज का डोला प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और आम जनता को यात्रा मार्ग पर आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए सेवा दल के सेवादार प्रत्येक चौराहे पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था संभाल रहे थे। यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था के लिए 50-50 लोगों की दो सफाई टीमें अलग-अलग समय पर तैनात रहीं, जो शोभायात्रा गुजरने के तुरंत बाद सड़क की सफाई कर रहीं थी। इसके अलावा स्वास्थ्य व आपातकालीन व्यवस्था के तहत दो एम्बुलेंस यात्रा के साथ चल रहीं थीं, जिनमें दो डॉक्टर और चार नर्स मौजूद हैं। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एक फायर ब्रिगेड वाहन भी शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।  श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, बिन्दाल, कैण्ट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैण्ट चौक से होती हुई टपकेश्वर मन्दिर पहुंची।