breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन

बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी
देहरादून, 27 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पटेल नगर स्थित जीआरडी अकादमी द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सैकड़ों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं। बच्चों के स्नेह और अपनत्व से अभिभूत मंत्री गणेश जोशी ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा विषयों, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी आकांक्षाएं मंत्री गणेश जोशी के साथ साझा कीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का स्नेह और उनकी मासूम मुस्कान हमेशा मन को ऊर्जा और नई प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी के संकल्प का पर्व है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए शिक्षा और संस्कार दोनों का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने अपनी प्रतिभा को पहचानने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर लता गुप्ता, प्रिंसिपल परप्रीत सिंह ग्रेवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।