breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

रक्षाबंधन: भाजपा महानगर कार्यालय में दिखा भाई-बहन का स्नेह, महिलाओं ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल को बांधी राखी

संपादक/जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।आज भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यालय में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। महानगर की मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी बहनों का अभिनंदन, धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं जीवन भर ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ विश्वास, सम्मान, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक पर्व है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करे। उन्होंने सभी बहनों से संगठन के प्रति इसी विश्वास और सहयोग को बनाए रखने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह कार्य करती है, जिसमें माताएं, बहनें और भाई मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रभु से कामना की कि सभी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विश्वास, प्रेम एवं सहयोग सदैव बना रहे तथा सभी बहनों का आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्राप्त होता रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल,महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, सुगंधा, सुषमा कुकरेती, कमली भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।