breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्य के प्रथम खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन              

 हल्द्वानी। आज राष्ट्रीय खेल दिवस का दिन उत्तराखंड के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य के प्रथम खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। इसके साथ ही 155 से ज्यादा होनहार विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है।
कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की 
गौलापार की इस पावन भूमि की मिट्टी उठाकर जब उन्होंने अपने माथे से लगाई, तो वह केवल मिट्टी का एक कण नहीं, बल्कि देवभूमि के हर खिलाड़ी का स्वाभिमान और हर माँ का सपना था। महादेव की कृपा और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से 2036 'ओलंपिक कांवड़ यात्रा' के साथ जो संकल्प हमने लिया था, वह आज धरातल पर साकार हो गया हैं। अब हमारे युवाओं को उच्चस्तरीय कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मेडिसिन और इंजरी रिकवरी के लिए दिल्ली या विदेश के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 
समारोह के दौरान राज्य के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को डीबीटी (DBT) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि और 'मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना' के तहत छात्रवृत्ति हस्तांतरित की। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 'देवभूमि खेल रत्न' और 'देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार' से सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार ने  खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मंच दे दिया है, अब हमारे खिलाड़ियों की बारी है कि वे मैदान में पसीना बहाकर पूरी दुनिया में देश का तिरंगा फहराएं। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैरा, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक सुश्री दीप्ती सिंह, विधायकगण, राज्यमंत्री गण, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता एवं हजारों खिलाड़ी व उनके अभिभावक मौजूद रहे I