breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में होगी मुफ्त यात्रा

देहरादून में महिलाओं के लिए चलेंगी 10 पिंक ई-बसें

संपादक: जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री की इस पहल से विशेष रूप से पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को राहत मिलेगी। सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से उन्हें आवागमन में सुविधा के साथ-साथ आर्थिक बचत भी होगी।

महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा भी की है। इस सेवा को भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक विस्तार देने की योजना है।

लखपति दीदी योजना से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी

उत्तराखण्ड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना को भी प्रमुखता से आगे बढ़ा रही है। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3 लाख से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। ऋण सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये किए जाने से महिलाएं नया कारोबार शुरू करने अथवा अपने मौजूदा स्वरोजगार का विस्तार करने के लिए अधिक पूंजी जुटा सकेंगी।

इसके साथ ही सरकार एकल महिला स्वरोजगार योजना भी संचालित कर रही है, जिसके माध्यम से अकेले परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी सेवाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक हाईटेक टॉयलेट बनाने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति ने हमेशा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार हर उम्र की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सीएम धामी ने उम्मीद जताई कि रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा और पिंक ई-बस सेवा के माध्यम से महिलाएं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगी।