breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए आपात बैठक          

 अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने जनपद में अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए आपात बैठक बुलाकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक 24 घंटे सक्रिय रहें, साथ ही उन्होंने 2 सितंबर 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित ऐसे सभी निर्माण कार्य, जिनमें किसी भी प्रकार का भू-कटाव अथवा खुदाई का कार्य किया जा रहा है, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों को तैयार रखने के निर्देश दिए। किसी भी स्थान पर मलबा आने अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को यातायात के लिए खोला जाए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।