breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कैबिनेट मंत्री ने की पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 

देहरादून । आज उत्तराखंड राज्य के वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, निर्वाचन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कैम्प कार्यालय में कार्मिक संगठनों एवं पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर गोल्डन कार्ड योजना से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पेंशनर्स के गोल्डन कार्ड में आ रही समस्याओं, व्यवस्था में आवश्यक संशोधन तथा कार्मिकों एवं पेंशनर्स के अंशदान से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए। पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके अंशदान में वृद्धि न किए जाने के संबंध में भी चर्चा की। कार्मिकों एवं पेंशनर्स के हितों से जुड़े सभी विषयों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हमारी सरकार कार्मिकों एवं पेंशनर्स के हितों के संरक्षण तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।