breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा मधुबन होटल से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी आन, बान और शान के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं और नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर दायित्व धारी कैलाश पंत, राज्यमंत्री डॉ देवेंद्र भसीन, दायित्वधारी श्मशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।