breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्यपाल ने की पौधरोपण अभियान की सराहना

देहरादून 14 अगस्त।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में गौरव भारती शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। संस्था द्वारा वर्ष 2011 से अब तक 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा करने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
 राज्यपाल ने गौरव भारती शिक्षा संस्थान द्वारा पिछले 15 वर्षों में 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संस्था के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।  संस्था के अध्यक्ष श्री एस. पी. सिंह ने बताया कि रोपे गए पौधे केवल संस्थान परिसर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दून घाटी के गांवों, बस्तियों, विद्यालयों, सड़कों के किनारे, मंदिरों तथा घरों के आंगनों में भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर संस्था द्वारा टेबेबुइया को देहरादून का ‘स्मृति वृक्ष’ घोषित करने तथा स्मृति पौधरोपण के लिए इसे निर्धारित प्रजाति के रूप में अपनाने का सुझाव दिया गया।  इस अवसर पर गौरव भारती शिक्षा संस्थान के चेयरमैन श्री एस.पी. सिंह, एस.बी.एस. यूनिवर्सिटी के मैनेजर श्री जोरावर सिंह, शिक्षक, रंगमंच कलाकार तथा सांस्कृतिक कार्यकर्ता श्री आलोक उल्फत, पूर्व हॉकी कोच एवं पर्यावरणविद् श्री पी.के. मेहरिशी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री जसविंदर सिंह सूडान आदि उपस्थित रहे।