breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

30  टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को पुलिस ने किया सीज
देहरादून, 17 अगस्त। यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया और डेंजरस ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखे फोड़ने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले ‌30  टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस ने 15 वाहनों के चालान कर 12000 रुपये का जुर्माना किया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,  अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग, ट्रिपल राइडिंग, रेश ड्राइविंग तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों चालको के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर को सीज किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 अन्य वाहनों के एम०वी० एक्ट में चालान कर 12000रुपये का जुर्माना किया गया।