breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पेयजल, सड़क और विद्युत से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश प्रकरणों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। बैड़ा मझेड़ा-जारती मोटर मार्ग के किमी 11 में सड़क धंसने से उत्पन्न खतरे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच समिति गठित कर एक माह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में प्राप्त लंबित शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की स्पष्ट आख्या मांगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में निर्धारित कॉलिंग प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन तथा कॉलिंग प्रतिशत 70 से कम न रखने के निर्देश दिए गए। ‘हेलो बागेश्वर’ से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।