breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी                      

 देहरादून। हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।
इस प्रकार अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा कीचड़ और मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी एवं स्लज को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके।
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एकमात्र लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के अंदर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं और श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।