breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यनाममंत्री के नेतृत्व में देहरादून-मसूरी क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आईएसबीटी एवं मॉल परिसर से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईएसबीटी के रेनोवेशन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, व्यावसायिक गतिविधियों एवं संचालन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति प्रदान करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आईएसबीटी परिसर की दुकानों, कार्यालयों, रेस्टोरेंट एवं कियोस्क के किराये के पुनर्निर्धारण तथा लंबित अनुबंधों के नवीनीकरण के साथ पुराने लाइसेंसधारियों को नए कियोस्क में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। यात्रियों की सुविधा के लिए भूतल का बेहतर उपयोग, आधुनिक शौचालयों का निर्माण, प्लेटफार्म के फर्श का चरणबद्ध नवीनीकरण, ओला-ऊबर सहित ऑनलाइन कैब सेवाओं के लिए निर्धारित बूथ, नियमित पुलिस गश्त तथा पुरानी स्ट्रीट लाइट, लाइट पोल एवं पावर केबल बदलने जैसे कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान निकलने वाली निष्प्रयोज्य सामग्री का चरणबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त मॉल परिसर में हार्टिकल्चर एवं इंजीनियरिंग कार्यों, सौंदर्यीकरण, चिलर सिस्टम, ड्रिंकिंग वाटर पैनल, पंप रूम एवं विद्युत कक्षों में जलभराव की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए। बैठक में एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।