breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने जारी किए अधिकारियों को निर्देश    

  देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तकनीकी खामियों के तत्काल समाधान और आवेदकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देश दिए। तकनीकी त्रुटि के कारण स्वतः निरस्त अथवा स्वीकृत हुई 399 पत्रावलियों को दोबारा प्रस्तुत कराने तथा उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
ऑनलाइन प्रणाली में एक ही आवेदन की दोहरी पत्रावली बनने की समस्या के स्थायी समाधान के साथ निर्धारित समय-सीमा से पहले अधिकारियों को लंबित पत्रावलियों की सूचना देने के लिए सूचना एवं चेतावनी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्राधिकरण के डिजिटल अभिलेखों की सुरक्षा के लिए अपना सुरक्षित सर्वर, नियमित सुरक्षित प्रतिलिपि तथा अभिलेखों को एकीकृत कर त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने वाली AI आधारित व्यवस्था विकसित की जाएगी।
उपाध्यक्ष ने वित्तीय कार्यों में भी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन की वित्तीय प्रविष्टियों का उसी दिन मिलान करने तथा लंबित वित्तीय विवरणों को अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी के कारण किसी आवेदक को परेशानी न हो और मानचित्र स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो।