breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन            

चम्पावत। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत बापरू न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
इस प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं पारंपरिक खेल मुर्गा झपट्ट जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में स्थानीय खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें खेलों से जोड़ना तथा उनका सर्वांगीण विकास करना है।
प्रतियोगिता की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में दीपशिखा ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय तथा निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 600 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, दिव्या द्वितीय और दीपशिखा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में तनमय प्रथम, अंशु द्वितीय एवं हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में निखिल ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अंशु द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक स्पर्धा में लविश ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय और अक्षत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी एवं खेल महाकुंभ के माध्यम से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।