breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर करनपुर मंडल में उमड़ा उत्साह, दिया आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित

संपादक/जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा करनपुर मंडल की ओर से ‘दिया आशीर्वाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के रूप में मनाना कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है।

पार्षद रवि कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास एवं जनकल्याण के अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष राहुल लारा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नवनियुक नामित पार्षद रिंकू वोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। 
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  ख़ज़ान दास, राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, राज्यमंत्री  मधु भट्ट,राज्यमंत्री राज्य मंत्री कुलदीप बाटोला,पार्षद रवि कुमार,मंडल अध्यक्ष राहुल लारा,प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।