प्रभारी मंत्री ने की "आंगन का मिलन" कार्यक्रम की समीक्षा,
अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कार्यक्रम मे योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, लाभार्थियों को भी किया जाएगा सम्मानित
पिथौरागढ़। आज जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार मे आगामी 25 सितंबर से शुरू होने जा रहे "आंगन का मिलन"कार्यक्रम की विभागीय अधिकारियो के साथ तैयारियो की समीक्षा बैठक आहूत की।बैठक मे संबंधित अधिकारियो द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रभारी मंत्री ने "आंगन का मिलन"कार्यक्रम को लेकर अधिकारीयों से कहा की चूंकि यह अभियान 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलेगा ऐसे मे इसकी गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर प्रचारित- प्रसारित करें। मंत्री ने बताया की इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी बहनो, कार्यकर्तियों, सहायिकाओं, आशा बहनों जिन्होंने अपने अपने केंद्रों मे जिन्होंने कार्य किए हैं उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस अभियान मे हम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ उन्हें सभी लाभप्रद योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा की इसके साथ ही इस अवधि मे विभिन्न विभागों के शिविर लगाए जाएंगे जिनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मंत्री ने यह भी निर्देश दिए की सभी कार्यक्रम को संपादित किए जाएंगे उनकी फोटो और वीडियोग्राफी भी अवश्य करें। इसके साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों मे प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की जनपद पिथौरागढ़ मे समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों मे यह कार्यक्रम होने है ऐसे मे कोई भी केंद्र इससे अछूता ना रहे अधिकारी इसे सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका बोरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भावना लोहिया, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत, जिलाधिकारी आशीष भटगाईं, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, डीपीओ निर्मल सिंह बसेड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
