breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

गोली लगने से युवती घायल,पुलिस कर रही मामले की जांच

हरिद्वार। बीती रात मायापुर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में लिव-इन में रह रही एक युवती को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर युवती के पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे। गोली चलाने के दौरान युवती सामने आ गई और गोली उसे लग गई। घायल युवती का उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार केशर नाम की युवती हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई, इसी दौरान केशर बीच में आ गई और गोली उसे लग गई। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से देर रात गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी लकी नाम के लड़के ने दूसरे लड़के पर फायर झुका था और बीच में आई एक महिला को गोली लग गई। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
फिलहाल अस्पताल में उसकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर है। गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस आपसी विवाद के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।