breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

क्लेमेनटाउन में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में सनसनी

देहरादून। सोमवार सुबह थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद वह फरार हो गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार के रूप में हुई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
सोमवार की सुबह देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार  यहां आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार ने फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। वहीं पुलिस ने उससे फिर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। पुलिस टीम ने कॉल की जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंचकर तलाश की। जिसके बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में गोली लगने से उसकी मौत होना सामने आया। मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, काजल अपने पति के साथ क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस जांच तेज कर दी है। आरोपी पति को तलाश किया जा रहा है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।