breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मौसम फिर से बदलेगा करवट,26 सितंबर तक राज्य के पहाड़ी जनपदों में बारिश का दौर बने रहने के आसार

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम के करवट बदलने के आसार बन रहे है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने और बादल छाए रहने की संभावना है।
हर साल उत्तराखण्ड में इस बार 25 से 30 सिंतबर तक मानसून की बिदाई की संभावना है। इसके इतर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ गर्जन होने की भी संभावना है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम के मिजाज पर नजर रखने की सलाह दी गई है। राज्य के मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ नहीं रहेगा।  26 सितंबर तक चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। मानसून विदाई की बात करें तो 25 से 30 सितंबर के बीच प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना है।बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर में मौसम शुष्क है। दिन के समय चटक धूप खिलने से मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है। रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 33.9 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।