breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

भाजपा महानगर ने अभद्र टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला किया दहन!

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन किया गया। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है जिसका भारतीय जनता पार्टी घोर विरोध करती है. चुंकि अजीत डोभाल जी उत्तराखंड से आते हैं और राहुल गांधी उनके नाम पर भी उत्तराखंड प्रदेश में अपनी राजनीति की रोटी को सेंकने का काम कर रहे हैं जबकि यहां की जनता उनको नकार चुकी है  राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक संवाद में जिम्मेदारी और संयम बरतने का विवेक होना चाहिए जो कि हमें लगता है वह अपना विवेक खो चुके हैं। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  यह भी बताया कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर टिप्पणी करते समय सार्वजनिक जीवन से जुड़े सभी नेताओं को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की देश सेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में भूमिका को ध्यान में रखते  पिछले कई वर्षों से देश में शांति बनी रहे सुरक्षा बनी रहे इसके लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां का नैतिकता पूर्ण के साथ निर्वहन कर रहे हैं। राहुल गांधी खुले मंच पर मां शब्द को लेकर मिमिक्री करते हैं वह यह नहीं जानते की समाज में अगर सर्वोच्च स्थान है किसी का तो वह मां का स्थान होता है जिन्होंने धर्म और परिवार को कभी समझ ही नहीं वह मां शब्द की महत्वता को क्या जानेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल, संकेत नौटियाल, सुनील शर्मा, तृप्ता जाटव, विनोद शर्मा, मोतीराम, प्रदीप कुमार, संदीप बिजलवान, गुरप्रीत छाबड़ा, कुलदीप पंत, सौरभ शर्मा, नवीन, मनीष पाल आदि पदाधिकारी गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।