UPES में गूंजेगा नशा मुक्ति का संदेश, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान होंगे मुख्य अतिथि
संपादक/जितेंद्र नैय्यर
देहरादून।‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से 22 सितंबर 2026 को यूपीईएस (UPES) कैंपस, बिधौली प्रेमनगर में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ ही नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर संवाद किया जाएगा।
कार्यशाला का आयोजन 22 सितंबर को प्रातः 9 बजे यूपीईएस कैंपस, बिधौली प्रेमनगर में होगा। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
