breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का एलान, 29 सितंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन


देहरादून। मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग ने देश के दो राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 नवंबर 2026 को खाली हो रही 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तर उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है।
 निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुबह 9,00 से शाम 4.00 बजे तक मतदान होगा। फिर 16 अक्टूबर की शाम 5.00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। वर्तमान समय में इन सीटों पर अरुण सिंह, गीता एलायंस चन्द्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा, डॉ दिनेश शर्मा, हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने 11 सितंबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते उत्तर प्रदेश में एक राज्य सभा सीट पहले ही खाली हो गई थी। इसी तरह उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। वर्तमान समय में इस सीट से नरेश बंसल सांसद हैं। दरअसल, साल 2020 के नवंबर महीने में उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव हुआ था। उसमें एकमात्र नरेश बंसल ने ही नामांकन दाखिल किया था। इसके चलते नरेश बंसल निर्विरोध चुनकर राज्यसभा पहुंचे थे। अब बतौर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। लिहाजा, जल्द ही भाजपा अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल 3 सीटें हैं। अभी इन तीन सीटों पर नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट और कल्पना सैनी सांसद हैं। महेंद्र भट्ट को 20 फरवरी 2024 को उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा सांसद घोषित किया गया था। उन्होंने 25 अप्रैल 2024 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की थी। राज्यसभा सांसद के रूप में महेंद्र भट्ट का 6 वर्ष का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 को पूरा होगा।
डॉ. कल्पना सैनी 5 जुलाई 2022 को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने 8 जुलाई 2022 को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। डॉ. कल्पना सैनी का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक है।