breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

किच्छा और सिरौली कलां में नगर निकाय चुनाव की वोटिंग के लिए बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

उधम सिंह नगर। मंगलवार सुबह किच्छा और सिरौली कलां में नगर निकाय चुनाव के लिए  मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। किच्छा बूथ संख्या 67 समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था होने की जानकारी दी है। गर्मी को देखते हुए पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। विधायक तिलक राज बेहड़ और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने भी मतदान किया।
 किच्छा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मंगलवार को सुबह आठ मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली। पंत कॉलोनी और उत्तरांचल कॉलोनी के मतदाताओं के लिए बनाए गए बूथ संख्या 67 पर मतदाता कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लोगों ने शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसी तरह कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी स्थित बूथ संख्या 22 एवं 23 पर भी मतदान जारी रहा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड स्थित बूथ संख्या 14, 15, 16 और 17 पर भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मतदान व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल समेत आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदान करने पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों की ओर से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय या दबाव के शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाएं। इस बीच किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ और नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने भी मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों ने मतदान के बाद अपनी तस्वीरें साझा की। राजेश प्रताप सिंह किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी हैं। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच किच्छा में मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उधम सिंह नगर के नगर निकाय चुनाव में सिरौली कलां में भी अपने समय अनुसार 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। 8 बजे से पहले ही मतदाता लाइन में खड़े होकर अपने मतों का प्रयोग करने के लिए समय से पहुंच गए थे। लोगों से बात करते समय उन्होंने बताया कि मतदान केवल विकास के नाम पर किया जाएगा। उधम सिंह नगर जिले की इन दो नगर निकायों में आज मतदान हो रहा है। हाईकोर्ट ने मतदान के बाद होने वाली मतगणना को अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखा है। चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई हेतु 5 अक्टूबर की तिथि नियत की है।