breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिलाधिकारी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण        

 पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तिरपालीसैंण का निरीक्षण कर छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय, शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जिलाधिकारी का आत्मीय स्वागत किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से सहज संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, भोजन एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सुझाव भी सुने।
जिलाधिकारी ने छात्राओं के रहने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, भोजन, स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को शौचालय की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने तथा विद्यालय भवन के रंगरोगन के लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए नाली निर्माण एवं सुधार का प्रस्ताव भी भेजने को कहा।
उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता एवं समयबद्धता से पूरे किए जाएं, ताकि छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।
जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपनी रुचि एवं प्रतिभा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार, प्रधानाचार्या सुधा गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।