breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, वार्डों में ताबड़तोड़ जांच

 

टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 06 पर 9,500 रुपये जुर्माना; करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देहरादून ।  राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देशों के बाद नामित सैक्टर अधिकारियों ने शहर भर में सघन चेकिंग अभियान और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को टर्नर रोड वार्ड-78 में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे अवैध रूप से प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी एवं नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को वार्ड-78 टर्नर रोड स्थित मुन्नी चौक एवं आईएसबीटी बस स्टैण्ड मार्केट में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। टीम ने वार्ड के 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान 06 प्रतिष्ठानों में करीब 19 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को मौके पर जब्त करते हुए प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में इसका उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं एक मांस विक्रेता एक्सपायर लाइसेंस के साथ मांस विक्रय कराता पकडा गया। इस पर टीम ने नगर निगम से तत्काल इसका लाइसेंस प्राप्त करने हिदायत दी गई।
 
पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक हटाओ का संदेश
छापेमारी के दौरान टीम ने केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को जागरूक भी किया। जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सैनी ने लोगों को समझाया कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण, नालियों की सफाई और जन-स्वास्थ्य के लिए कितना घातक है। इस अभियान के दौरान लोगों से कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई। निरीक्षण टीम में नगर निगम वार्ड-78 के सुपरवाइजर अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा नामित 50 सेक्टर अधिकारी देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों में लगातार निगरानी और छापेमारी कर रहे हैं। प्रशासन का साफ कहना है कि जब तक शहर पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त नहीं हो जाता, यह अभियान बिना रुके जारी रहेगा।