breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

ब्लैकस्पॉट का होगा उपचार, 1033 हेल्पलाइन को बनाया जाएगा प्रभावी
हरिद्वार, 05 सितम्बर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं सड़क की स्थिति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे किसी भी दशा में अतिक्रमण न होने दिया जाए। इसके लिए गश्ती दलों को तत्काल सक्रिय करने तथा ड्रोन सर्वे के माध्यम से अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं सड़क संबंधी खामियों की पहचान करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को पुलिस, एनएचएआई एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर संयुक्त अतिक्रमण-रोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सड़क एवं शोल्डर पर भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने को कहा गया। सभी संबंधित सड़क एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के निर्देश भी दिए गए।  जिलाधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स द्वारा प्रत्येक पखवाड़े राजमार्ग सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। बिना एनएचएआई अथवा लोनिवि की पूर्व अनुमति के राजमार्ग सुरक्षा क्षेत्र में किसी प्रकार का लाइसेंस या एनओसी जारी अथवा नवीनीकृत नहीं किया जाएगा। दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैकस्पॉट का उपचार, आपातकालीन सेवाओं तथा टोल-फ्री हेल्पलाइन 1033 को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।जिला प्रशासन ने जनसामान्य, परिवहन संचालकों एवं राजमार्ग किनारे व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। प्रशासन ने अवैध ढाबे एवं कब्जे स्वयं हटाने तथा भारी वाहनों को केवल निर्धारित ले-बाय एवं पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने को कहा है। प्रशासन का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं गड्ढों से मुक्त कर यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।  बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह, अधिशासी अभियंता एनएचआई सुरेश तोमर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, श्रीमती नेहा झा, कृष्ण चंद्र पलड़िया सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।