breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बाराही मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रुद्रप्रयाग, 5 सितम्बर। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग के कुंड/सेमी स्थित प्रसिद्ध बाराही मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं परिसर के विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी  की धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार की प्राथमिकता के अनुरूप मंदिर परिसर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ सुनील रावत ने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत ₹12 लाख की लागत से बाराही मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल, रेलिंग एवं टाइल्स लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल एवं मंदिर के मुख्य द्वार पर पेंटिंग का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद बाराही मंदिर परिसर और अधिक आकर्षक, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में नजर आएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बाराही मंदिर का सौंदर्यीकरण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं मिल सकेंगी।