breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 खेलों के प्रति जागरूकता के साथ दिलाई नशामुक्ति की शपथ

रुद्रप्रयाग। द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा एवं मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा-2026 के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग से खेल चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 260 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।रैली के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि के इंडोर हॉल में आयोजित समापन कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को खेलों के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती भुवनेश्वरी देवी, खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष  मनोज राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी  वरद जोशी तथा प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक  अरविन्द सिंह चौहान, खेल प्रशिक्षक  मनवर सिंह नेगी एवं  दीपक सिंह रावत सहित युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।