breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

'बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान' से सम्मानित होंगी डॉ० कुसुम रानी नैथानी

प्रभारी/नेहा नैय्यर 
देहरादून!बाल साहित्य के क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से निरंतर सक्रिय और चर्चित लेखिका डॉ. कुसुम रानी नैथानी को उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए लता भिल्ला स्मृति ' बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान' से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें के०बी० हिंदी सेवा न्यास, बिसौली (बदायूं) द्वारा उनके बाल कहानी संग्रह 'क्योंकि मैं लड़की हूं' के लिए प्रदान किया जा रहा है।
सम्मान समारोह का आयोजन आगामी  22 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
डॉ. कुसुम रानी नैथानी पिछले 30 वर्षों से बच्चों के लिए सरल, रोचक और प्रेरणादायक साहित्य का सृजन कर रही हैं। उनकी रचनाएं न केवल बच्चों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना का भी संचार करती हैं। 
 'डॉ. के. रानी' के उपनाम से साहित्य जगत में विख्यात डॉ. कुसुम रानी नैथानी का जीवन प्रेरणा का एक जीवंत स्रोत है।​रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, आपदा न्यूनीकरण, एम.एड. और एल.एल.बी. जैसे विविध विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त डॉ. नैथानी ने अर्थशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि हासिल की है। वर्ष 2020 में प्रधानाचार्या पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे निरंतर समाज की सेवा में समर्पित हैं और वर्तमान में जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण, उत्तराखंड की माननीया सदस्या के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
​ बच्चों और वयस्कों के लिए हिंदी एवं गढ़वाली में प्रेरणादायक साहित्य का सृजन कर रहीं डॉ. नैथानी की देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में 800 से अधिक कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। अब तक उनके 14 बाल कहानी संग्रह व  एक बाल उपन्यास  प्रकाशित हो चुके हैं जिन्हें पाठकों द्वारा काफी सराहा गया है।आकाशवाणी देहरादून से उनकी कहानियों का नियमित प्रसारण होता रहा है। वे विगत 18 वर्षों से पाक्षिक बाल समाचार पत्र 'बाल पक्ष' का अवैतनिक संपादन कर बाल साहित्य के प्रचार-प्रसार में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। 
उल्लेखनीय है कि डॉ. नैथानी को इससे पूर्व भी ​शिक्षा, समाज सेवा और  साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए  कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका
है।