breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहेःसीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं लोकतंत्र का आधार हैं और ऐसी संस्थाओं पर सवाल एवं आरोप तथ्यों पर आधारित होने चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि जब-जब जनता चुनाव में कांग्रेस को नकारती है, तब-तब राहुल गांधी अपनी हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब अपनी हार के लिए कोई नया बहाना तलाशना होगा। चुनाव आयोग पर हमला करना भारत के करोड़ों नागरिकों के लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए राहुल गांधी से अपेक्षित गंभीरता की उम्मीद रहती है, लेकिन उनके बयानों में ऐसा दिखाई नहीं देता। इंदौर में आयोजित छात्रों के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहे हैं।”

सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर लगाए गए आरोप हों या कांग्रेस नेता की दिवंगत जनरल बिपिन रावत पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, देश की सेवा करने वाले लोगों को लेकर कांग्रेस नेताओं की भाषा पर सवाल उठते रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के उत्तराखंड संबंधी बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड पर बोलने से पहले तथ्यों की जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कार्रवाई के तहत 100 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई की गई है और राज्य में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।