राजस्व गांव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विशाल प्रदर्शन
हल्द्वानी। रविवार को लालकुआं क्षेत्र में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण वन अधिकारी संगठन के बैनर तले सड़क पर उतरे. जड़ सेक्टर के पास से शुरू हुआ जुलूस लालकुआं तहसील परिसर पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से चली आ रही मांग पर कार्रवाई की मांग की।
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर वन अधिकार समिति के बैनर तले रविवार को हजारों ग्रामीणों ने विशाल रैली निकाली कर प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। वन अधिकारी संगठन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। रैली जड़ सेक्टर के पास से शुरू होकर लालकुआं तहसील परिसर पहुंची. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से लंबे समय से लंबित राजस्व गांव की मांग पर ठोस कदम उठाने की अपील की। तहसील परिसर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने कहा बिंदुखत्ता क्षेत्र के लोग लंबे समय से राजस्व गांव के दर्जे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व गांव का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास और लोगों से जुड़े कई प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिल सकेगी। वह सरकार से लंबे समय से बिंदुखत्ता क्षेत्र को राजस्व गांव बनाने की मांग कर रहे हैं। बारिश के बावजूद प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आंदोलन की व्यापकता को दिखाया। ग्रामीणों ने सरकार से उनकी वर्षों पुरानी मांग पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
