breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

हैप्पी हत्याकांड का मास्टरमाइंड सहारनपुर से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद
हरिद्वार। बहादराबाद के शान्तरशाह में पिछले दिनों बाइक मैकेनिक हैप्पी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चार दिन पहले मुठभेड़ में सहारनपुर के शूटर मुदस्सिर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया था।
सामने आया था कि मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर गांव में पूर्व में सैलून चलाने वाले इस्तेखार ने हैप्पी की हत्या कराई थी। दरअसल, इस्तेखार स्मैक का धंधा करता है और हैप्पी काफी समय से इस्तेखार को ब्लैकमेल करते हुए पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहा था। जिससे तंग आकर इस्तेखार ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी बहादराबाद थाने की पुलिस ने आखिरकार सहारनपुर के छुटमलपुर से इस्तेखार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर बहादराबाद अमरजीत सिंह ने बताया कि अब इस मामले में दूसरे शूटर शादाब, हत्या के लिए तमंचा उपलब्ध कराने वाले साबिर और बाइक उपलब्ध कराने वाले समीर की तलाश की जा रही है। जिसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस की उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें जारी है। सभी आरोपित सहारनपुर के निवासी हैं।