breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

भाजपा पार्षद अमिता सिंह और परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में लूट, वारदात के बाद से नौकर फरार

देहरादून। मंगलवार रात भाजपा महिला पार्षद के घर लाखों रूपये के आभूषण व नगदी चोरी होने से हड़कंप मच गया। चोरी की यह वारदात घरेलू नौकर द्वारा अंजाम दी गयी है। बताया जा रहा है कि नौकर ने परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद भाजपा पार्षद व उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उनका उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में नौकर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार घर में काम करने वाले नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने घर में चोरी की और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। विषाक्त पदार्थ पिलाए जाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पार्षद अमिता सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके पति महिपाल सिंह और बेटे की हालत ठीक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे घर में काम करने वाले नौकर पर ही आरोप है।
भाजपा पार्षद अमिता सिंह का घर बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी ने बीस दिन पहले दिल्ली से नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए बुलाया था। मंगलवार रात घरेलू सहायक ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया।
खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। इसी दौरान वह घर में रखे सोने के आभूषण लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। परिवार के सदस्यों को होश आने पर घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही फरार नौकर की तलाश की जा रही है।