breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली,पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

रुड़की।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में  पनियाला गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को गोली मार दी। गोली लगने के बाद विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर  आसपास मौजूद लोगों ने घायल विशाल को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।  पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी विशाल चौहान (उम्र 26 वर्ष) पुत्र प्रवीण चौहान कार में सवार होकर किसी काम से से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली कंधे को छूकर निकलने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में विशाल को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसी के साथ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, इस गोलीकांड की कड़ी सोमवार रात हुए विवाद से भी जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान विशाल चौहान और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी विवाद के अगले दिन गोली चलने से पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। घायल विशाल चौहान ने एक पार्टी से जुड़े दो नेताओं के समर्थकों पर उन्हें गोली मरवाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सोमवार रात हुए विवाद के दौरान उन्हें धमकी भी दी गई थी। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। उधर, गोलीकांड की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस सोमवार रात के विवाद से लेकर मंगलवार शाम हुई फायरिंग तक की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
इस मामले में सीओ रुड़की ओशिन जोशी का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।