breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बीएम हंुडई के शोरूम में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

देहरादून।गुरूवार सुबह  सुभाष नगर स्थित बीएम हुंडई शोरूम में करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम से उठती आग की लपटों के साथ आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारण और संपत्ति के नुकसान का पूरा आकलन सामने नहीं आया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और मौके के निरीक्षण के बाद ही नुकसान की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों और आपदा से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।