breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पिता की हत्या मामले में दो भाई गिरफ्तार

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोपी दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहजनवा गुदहट रामनगर सुरस निवासी हिलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका परिवार काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव आए थे।आरोप लगाया कि 27 सितंबर को गांव के संजय व उसके भाई सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसके पिता रोहित के सिर पर चारपाई के डंडे से वार कर दिया, जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोरखपुर एम्स ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने खेतलसंडा खाम गांव निवासी संजय व सुभाष के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। साथ ही एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। इस बीच पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपित संजय व सुभाष को खेतलसंडा खाम स्थित पुराने रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाल कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, एसआई राकेश राय, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार, कुलदीप सिंह शामिल थे।