breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर,कई राहगिरों को किया घायल

हरिद्वार। बीती देर रात नशे में धुत एक कार चालक ने रुड़की के मलकपुर चुंगी से लेकर सोलानी नदी पुल तक जमकर कहर बरपाया। इस दौरान बेकाबू कार ने रास्ते में कई ई-रिक्शा, वाहनों और पैदल राहगीरों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर चुंगी के पास एक कार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लड़कियों से उसकी कहासुनी हो गई। विरोध के बाद कार चालक युवक अपनी कार लेकर तेज रफ्तार में वहां से भागने लगा। इसके बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। मलकपुर चुंगी से सोलानी नदी पुल तक रास्ते में आने वाले लोगों और वाहनों को टक्कर मारता चला गया।
इस दौरान बेकाबू कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि सोलानी नदी पुल तक पहुंचते-पहुंचते कार कई लोगों और वाहनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आखिर में पुल पर कार एक छोटा हाथी वाहन से टकराकर रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हादसे में घायल लोगों की जानकारी जुटा रही है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।