breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

नैनीताल। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास  तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिंदुखत्ता निवासी मनोज कर्नाटक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक लालकुआं की ओर मुड़ रहा था, इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफराकृतफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लालकुआं क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। गुरुवार को ही क्षेत्र में दो सड़क हादसे होने से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।