breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 वीकऐंड पर हजारों श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहंुचने से यातायात व्यवस्था चरमराई

नैनीताल। शनिवार को बाबा नींब करौरी आश्रम कैंची धाम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गयी। हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर मालवाहक वाहनों के साथ ही यात्री व पर्यटक वाहन तथा बाईक सवारों को भी रोक लिया गया।
अव्यवस्था से परेशान लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आपा खोई एक महिला ने पुलिस को खूब खरी भी सुनाई। यातायात व्यवस्था के धराशाही होने से लोग घंटों तक भूखे प्यासे वाहनों में कैद रहे।शनिवार को हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोग जिम्मेदारों को कोसते रहे। सुबह से ही जाम की स्थिति वाहनों के पहिए थमे रहे। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रहे। वाहनों के अंदर भूखे प्यासे बैठे यात्रियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा।
कई लोगों ने आधे रास्ते से ही वापस लौटने में भलाई समझी। अव्यवस्था से परेशान लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पहाड़ से हल्द्वानी की ओर रवाना हुईं महिला ने खैरना क्षेत्र में रोक लिए जाने से पुलिस को आड़े हाथ लिया।आरोप लगाया की बुजुर्ग व बच्चे वाहनों में बैठे हुए हैं पर जिम्मेदारों को कुछ लेना देना नहीं है। लोगों के समझाने के बाद बामुश्किल महिला शांत हुई। जाम से परेशान लोगों ने यातायात व्यवस्था के धराशाही होने को पुलिस प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा गहरी नाराजगी जताई।इधर कई वाहनों के सैनिटोरियम से रातीघाट होते हुए आवाजाही करने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। यात्री व पर्यटक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर रहे।