breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अवैध  कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो मैनेजर गिरफ्तार

 देहरादून। ़ एसटीएफ को सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने जांच और तकनीकी साक्ष्य संकलित किए जाने के बाद दूरसंचार विभाग को साथ में लेकर जीएमएस रोड, कमला पैलेस के निकट स्थित कैरियर हाउस बिल्डिंग में संचालित सार्स के कार्यालय में छापेमारी की गई। मौके पर कॉल सेंटर में 32 स्लॉट वाला डिनस्टार सिम बॉक्स, 45 सिम कार्ड, लैपटॉप, दो राउटर, दो एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए.
 जांच में लैपटॉप से  अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से संबंधित डेटा मिलने की बात सामने आई है। जिसके बाद टीम ने गिरफ्तार लक्ष्मण प्रसाद निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चंद्रमणी, देहरादून और जगमोहन सिंह रावत, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। लक्ष्मण प्रसाद कंपनी मैनेजर और जगमोहन सिंह रावत रीजनल मैनेजर बताया गया है।
 पूछताछ में सामने आया कि कॉल सेंटर से लोगों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने और उससे जुड़े लाभ बताने के नाम पर कॉल की जाती थी। आरोप है कि कई मामलों में ग्राहकों पर जल्द पैसे जमा कराने के लिए धमकी और दबाव बनाया जाता था। पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर में 39 युवक-युवतियां भी कमीशन के आधार पर काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि कॉल सेंटर द्वारा निर्धारित 1600 नंबर सीरीज का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इसके बजाय व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों से ग्राहकों को कॉल की जा रही थी। एसटीएफ के मुताबिक, सिम बॉक्स के जरिए कॉल की वास्तविक पहचान छिपाई जा सकती है और इसका इस्तेमाल धोखाधड़ी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है।