उत्तराखंड विधानसभा चुनाव:क्या हरीश रावत ने ठान ली आर-पार की लड़ाई
संपादक/जितेंद्र नैय्यर
देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे है किन्तु उससे पहले ही कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी नजर आने लगी है। इससे पार्टी के नेता अचंभित हैं तो कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ये चल क्या रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा हरीश रावत को उनकी यात्रा रोकने को कह रही हैं, तो पूर्व सीएम ने तड़ाक से पूरे दिन का ही कार्यक्रम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ईडी द्वारा उनके निजी सचिव और मुख्यमंत्री रहते ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद काफी नाराजगी जताई। नाराजगी जताने के साथ ही उन्होंने दिल्ली से उत्तराखंड आते ही यात्रा, रोड शो और कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा को हरीश रावत के ये कार्यक्रम पसंद नहीं आए और उन्होंने चिट्ठी लिखकर इन्हें गलत बताते हुए रोकने को कहा। लेकिन लगता है हरीश रावत कांग्रेस नेतृत्व से आर-पार की लड़ाई की ठान चुके हैं।
हरीश रावत ने उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा की नाराजगी जताती चिट्ठी की परवाह नहीं करते हुए आज के अपने कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया!

