breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 नशे में धुत वाहन चालक ने शोकाकुल परिवार के पंाच भाईयों को रौंदा

इससे पहले बाइक सवार को टक्कर मारकर किया गंभीर घायल
नैनीताल। बीती देर रात रामनगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और इसके बाद तेलीपुरा क्षेत्र में एक शोकाकुल परिवार के घर के बाहर बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। पुलिस ने आरोपी कार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब एक बजे  युवक अपने दोस्त की स्विफ्ट डिजायर कार लेकर निकला था। पहले तो कार चालक ने रामनगर-रानीखेत रोड पर बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार चालक तेज रफ्तार में तेलीपुरा क्षेत्र पहुंचा।
बताया जा रहा है कि तेलीपुरा इलाके में एक परिवार में बुजुर्ग के इंतकाल के बाद परिजन घर के बाहर शोक में बैठे हुए थे। इसी दौरान बेकाबू कार ने वहां बैठे पांच लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घायल हुए एक युवक ने बताया कि वो लोग यहां अपने बाबूजी के इंतकाल के बाद शोक में बैठे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार जिसकी स्पीड करीब 80 से 90 किमी प्रतिघंटा की है, उसने पहले बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद उस कार ने कई लोगों को रौंद दिया।
इस हादसे में पांच भाई घायल हुए हैं। जिनमें तीन लोग यहां हैं, एक काशीपुर के अस्पताल में है और एक रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती है। हादसे में तीन बाइकें कार की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक अन्य कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायल युवक के अनुसार हादसे के बाद कार चालक को मौके पर पकड़ लिया गया था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के वक्त चालक नशे में था या नहीं और कार की रफ्तार कितनी थी।