breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद  एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

हरिद्वार। बीती देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान नरेश उर्फ भिंडे निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसका साथी दिनेश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में देर रात तक कांबिंग करती रही।
जानकारी के अनुसार बीती सुबह खड़खड़ी क्षेत्र में बसंत भवन के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी स्कूल की प्रिंसिपल हर्ष के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। इसके बाद नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी थीं। रात में पुलिस टीम पुराना औघोगिक क्षेत्र में दरगाह के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बाइक चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं। आरोपियों ने ज्वालापुर और शहर कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। इसके अलावा चेन झपटमारी की कई अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी दीपक सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जंगल और आसपास के इलाकों में कांबिंग कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।