breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कोर्ट बिल्डिंग से कूदकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

देहरादून। बुधवार को देहरादून में फैमिली कोर्ट की बिल्डिंग से मीनाक्षी नाम की महिला ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। घायल महिला को दून अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। महिला का दहेज उत्पीड़न का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। इस घटना से कचहरी में काफी देर तक अफरा-तफरी देखने को मिली।
बुधवार को देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून कोर्ट परिसर में एक महिला ने आत्महत्या का कोशिश की है। महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। महिला का नाम मीनाक्षी बताया जा रहा है।
इस संबध में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार महिला का कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है। बुधवार  को महिला को देहरादून कोर्ट परिसर में पहुंची। इसके बाद वो फर्स्ट फ्लोर पर चली गई, जहां उसने खुद को नुकसान पहुंचने की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में महिला को दून हॉस्पिटल लेकर गई, जहां महिला का उपचार चल रहा है। महिला ने क्यों की आत्महत्या की कोशिश पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से कोर्ट परिसर मे काफी अफरा-तफरी देखी गयी।