breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राम माधव बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी,सह प्रभारी भी बदले

देहरादून। विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले उत्तराखण्ड भाजपा में बड़ा बदलाव हो गया है। भाजपा आलाकमा  ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को हटा दिया है। उनके स्थान पर अब राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया है। इसके अलावा सह प्रभारी को भी बदला गया है।ााजपा  ने बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है। जिसमें उत्तराखंड का नाम भी शामिल है। जहां राम माधव को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले दुष्यंत गौतम बीजेपी प्रदेश प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे। उन्हें अब प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया गया है।राम माधव के पास उत्तराखंड के अलावा तमिलनाडु बीजेपी प्रभारी की जिम्मेदारी भी रहेगी। वहीं, बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड बीजेपी की सह प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले रेखा वर्मा सह प्रभारी थीं. जबकि, दुष्यंत गौतम को कोई पद नहीं दिया गया है। गौर हो कि दुष्यंत गौतम को लेकर उत्तराखंड में कई नाराजगी की स्थिति थी। उनका नाम कथित पर अंकिता भंडारी केस में लिया जा रहा था। भाजपा  ने बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है।
बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन से पहले रेखा वर्मा उत्तराखंड की सह प्रभारी थी। रेखा वर्मा को एमपी का सहप्रभारी बनाया गया है। रेखा वर्मा लंबे समय से उत्तराखंड संगठन में काम कर रही थी। अब संगठन ने उन्हें एमपी भेजा है। रेखा वर्मा की जगह बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड भेजा गया है। बांसुरी स्वराज बीजेपी की फायर ब्रांड नेता रही सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बांसुरी स्वराज दिल्ली से सांसद है। बांसुरी स्वराज की गिनती तेज तर्रार नेताओं में होती है। बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं। उन्होंने इंग्लैंड के प्रतिष्ठित वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स और इंग्लैंड के ही प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है।