breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नंदा महोत्सव में चलता झूला टूटा, दो घायल, युवक के दोनों पैर फ्रैक्चर

अल्मोड़ा। बुधवार बीती रात नंदा देवी महोत्सव के तहत नगर के एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे कार्यक्रमों के बीच मैदान में लगे झूलों में से एक ट्राली टूट कर जमीन पर जा गिरी। जिसमें बैठे दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। झूला टूटने की घटना के बाद वह मेले में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। तुरंत लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वहीं महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


इस दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नंदा देवी मेले में बुधवार को देर रात तक झूलों का संचालन जारी था। मेले का अंतिम दिन होने के कारण भीड़ भी बहुत ज्यादा थी। डोला उठने के बाद अधिकतर भीड़ झूले का आनंद लेने और खरीदारी के लिए एडम्स मैदान की ओर मुड़ गई। वहां पर देर रात्रि तक झूलों का संचालन हो रहा था। इस दौरान अचानक वहां पर एक झूले का एक ट्राली जिसमें दो लोग बैठे थे टूट कर जमीन पर आ गिरी। इसमें खोल्टा निवासी मोहित परिहार पुत्र चंदन परिहार ओर लोअर मॉल रोड निवासी दीपा आर्या पत्नी किशन राम घायल हो गए। इस दौरान दोनों को गंभीर चोटें आ गई। इसमें मोहित परिहार के एक पैर में दो जगह फ्रैक्चर आये हैं। वहीं दूसरा पैर डिसलोकेट हो गया है। गनीमत रही कि झूले का एक हिस्सा उस वक्त टूटा जब वह जमीन के नजदीक था वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में घायल मोहित परिहार को रात में ही जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। उसका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 एडम्स में झूला टूटने की घटना में घायल मोहित परिहार ने बताया कि वह झूले में बैठे थे।

उनकी ट्रॉली में ही एक लेडी भी थीं। झूले की सभी ट्रॉलियां भरी हुई थी। उसके बाद झूला एक राउंड चला। दूसरे राउंड में जब झूला जमीन के नजदीक पहुंचा तो झूले की ट्रॉली टूट कर जमीन पर आ गिरी। उसके नीचे दब गए। जिससे उनके बाएं पैर में दो जगह फ्रैक्चर आय है। दांया पैर डिसलोकेट हो गया है। उन्होंने इसे मेले संचालकों की बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा है कि वह इसके खिलाफ संबंधित के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा ट्रॉली अगर ऊंचाई से टूट कर गिरती तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने इस लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। वहीं महिला दीपा आर्या ने बताया कि झूला के टूटने से उनके पैर में चोट आई है। पैर में सूजन है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, लेकिन दूरसे दिन जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा इसके खिलाफ वह भी पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग करने के लिए तहरीर देंगी।

मेले के दौरान हुई इस घटना को लेकर लोग में भी संबंधित मेला संचालक और झूला संचालक दोनों के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं घायलों की चिकित्सा में आने वाले खर्च की भरपाई करने ओर इसके अलावा अतिरिक्त मुआवजा दिलाए जाने की मांग भी करने लगे हैं।  मेले के दौरान ढूला टूटने की घटना पर प्रशासन ने मामले की पूरी जांच करने की बात कही है। एसडीएम अल्मोड़ा संजय कुमार ने बताया मामले में घायल लोगों का उपचार करा दिया गया था। वहीं पुलिस को जांच के आदेश दिए गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस घटना के संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जााएंगी।