breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

फणीन्द्र नाथ बने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में चुनाव की दृष्टि से संगठन में बदलाव का दौर देखने को मिल रहा है।  प्रदेश प्रभारी के रूप में राम माधव और सह प्रभारियों के रूप में बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन की नियुक्ति के बाद पार्टी ने अब प्रदेश महामंत्री संगठन के रिक्त पद पर फणीन्द्र नाथ शर्मा को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रमुख पदों पर नियुक्तियों का क्रम पूरा हो गया है।भाजपा के लिहाज से इन नियुक्तियों का समय महत्वपूर्ण है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पहले ही संगठनात्मक तैयारियां तेज कर चुकी है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नई टीम तथा संगठन के स्तर पर महामंत्री संगठन की नियुक्ति को चुनावी तैयारी को गति देने वाली कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी नई टीम के सामने संगठन और चुनावी तैयारियों का खाका रखने की बात कह चुके हैं। 25 सितंबर को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में नई टीम के साथ संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों पर चर्चा प्रस्तावित है।