breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया सचिवालय कूच

देहरादून। चुनाव संबधी मामलों को लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस ने सचिवालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की।
अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अपने कार्यालय में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में सचिवालय की ओर चल पडे। चुनाव संबंधी अनियमितताओं एवं मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों के विरोध में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सचिवालय घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने सुभाष रोड पर आयकर कार्यालय के पास रोका।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसपर कांग्रेसी वहीं  धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जन पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जुलूस के साथ यहां पहुंचे। पूर्व सीएम हरीश रावत भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, भुवन कापड़ी और ममता राकेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ देर तक मौके पर प्रदर्शन और नोकझोंक का दौर चलता रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सारी लोकतंत्र की मर्यादाएं तार तार हो रही है। किन्तु कांग्रेस जनहित के मामलों में शांत नही बैठेगी। अगर भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियां जारी रही तो कांग्रेस देशभर में बड़ा आन्दोलन करेगी।कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने सरकार पर वोट चोरी के साथ-साथ इलेक्शन चोरी किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेगी। कुमारी शैलजा ने कहा सरकार कभी परिसीमन के नाम पर तो कभी सीटें बढ़ाने के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकती आई है। उन्होंने इसे मात्र दिखावा बताया और आरोप लगाया कि यह दरअसल वोट चोरी यहां तक की इलेक्शन चोरी करते आए हैं। इसके दोषी मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, इसलिए उनको जेल होनी चाहिए।